29 सितम्बर को पेंशन अदालत होगी आयोजित

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

22 सितंबर। अधीक्षक डाकघर सोलन डाक मण्डल के कार्यालय में 29 सितम्बर, 2023 को प्रातः 11.00 बजे पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी अधीक्षक डाकघर सोलन मण्डल सपरुन आर.डी.पाठक ने दी।
आर.डी.पाठक ने कहा कि इस पेंशन अदालत में डाक पेंशन और डाक परिवार पेंशन भोगियों की पेंशन सम्बन्धी शिकायते सुनी जाएंगी व उनका निवारण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि डाक पेंशन भोगी अपनी शिकायत कार्यालय अधीक्षक डाकघर सोलन डाक मण्डल सोलन-173211 को 27 सितम्बर, 2023 तक भेज सकते हैं।

News Archives

Latest News