27 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 26 सितम्बर को

Himachal News Others Solan

DNN सोलन

22 सितंबर। मैसर्ज़ पिडिलाइट इंडस्ट्रीज लिमिटिड में 04 पद तथा मैसर्ज़ आइ.एफ. एपलाइसेंस लिमिटिड के 23 पद पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू 26 सितम्बर, 2023 को ज़िला रोज़गार कार्यालय सोलन में आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी संदीप ठाकुर ने दी।
संदीप ठाकुर ने कहा कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक तथा बी.टेक इलैक्ट्रिकल, कैमिकल, आई.टी.आई इलेक्ट्रिकल होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार की आयु 18 से 30 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि 27 पदों के कैंपस इंटरव्यू ज़िला रोज़गार कार्यालय सोलन में 26 सितम्बर, 2023 को प्रातः 10.30 बजे आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कैंपस इंटरव्यू के लिए अभ्यार्थियों को कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01792-227242 तथा मोबाईल नम्बर 70189-18595 व 78768-26291 पर सम्पर्क कर सकते है।

News Archives

Latest News