25 मार्च। सहायक अभियंता विद्युत उप मंडल नंबर-1 कुल्लू बिमल प्रकाश ने सूचित किया है कि 11 केवी सरवरी फीडर की आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव और पेड़ों के कटान कार्य के चलते 27 मार्च , 2021 को प्रातः 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक समस्त सरवरी, सुल्तानपुर , लोरन, खोरीरोपा , फील्ड हॉस्टल, नजदीक ज्यूडिशल कंपलेक्स, बीएसएनएल कंपलेक्स ,टैक्सी स्टैंड एरिया, शीशा माटी ,चामुंडा नगर जीएम इंडस्ट्रियल तथा देवधार आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान उपरोक्त क्षेत्र के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

















