26 सितम्बर को रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित

Kangra Others

DNN धर्मशाला (कांगड़ा) ब्यूरो

24 सितम्बर। सहायक कार्यकारी अभियंता अमर सिंह कपूर, विद्युत उपमण्डल-दो, धर्मशाला ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 केवी बगली फीडर की आवश्यक मरम्मत के कारण इस फीडर के अंतर्गत पड़ने वाले क्षेत्रों बगली, चैतड़ू, बनवाला, मस्तपुर, पुराना मटौर, घणा, अंसौली, पटौला, कंदरेड़, इच्छी, सराह, मनेड, अप्पर व लोअर सकोह, पुलिस लाइन सकोह तथा साथ लगते क्षेत्रों में 26 सितम्बर (शनिवार) को प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे अथवा कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया मौसम खराब होने की स्थिति में यह कार्य दूसरे दिन किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News