DNN कण्डाघाट
पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचन के दृष्टिगत सोलन जिला के कण्डाघाट विकास खण्ड की समस्त 26 ग्राम पंचायतों में चुनावों के दृष्टिगत सैक्टर अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी एच.सी. शर्मा ने की।
उन्होंने कहा कि कण्डाघाट विकास खण्ड में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव के लिए 06 सैक्टर अधिकारी तैनात किए गए हैं। 01 सैक्टर अधिकारी को रिर्जव में रिजर्व में रखा गया है।
उन्होंने सभी सैक्टर अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन प्रक्रिया को समयबद्ध व ईमानदारी से संपन्न करवाएं ताकि निष्पक्ष एवं त्रुटिरहित मतदान प्रक्रिया संपन्न हो। उन्होंने कहा कि निर्वाचन तिथि से एक दिन पूर्व निर्वाचन से सम्बन्धित पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करवाई जाए। सभी को निर्देश दिए गए कि निर्वाचन विभाग द्वारा निर्धारित समय अवधि में मतदान केन्द्र पर मतदान करवाना सुनिश्चित करें।
उन्हांेने कहा कि मतदान अधिकारियों तथा पीठासीन अधिकारियों के लिए मतदान से सम्बन्धित पूर्वाभ्यास कार्यक्रम 12 जनवरी, 2020 को राजकीय महाविद्यालय कण्डाघाट में आयोजित किया जाएगा।
एचसी शर्मा ने कहा कि कण्डाघाट विकास खण्ड में 17 जनवरी को 09 ग्राम पंचायतों के लिए, 19 जनवरी को 09 ग्राम पंचायतों के लिए तथा 21 जनवरी, 2021 को 8 ग्राम पंचायतों के लिए मतदान होगा।















