26 अक्तूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

Others Solan

DNN सोलन
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 26 अक्तूबर, 2023 को आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत सोलन के कुछ इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां विद्युत बोर्ड के अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता राहुल वर्मा ने दी।
राहुल वर्मा ने कहा कि 26 अक्तूबर, 2023 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे न्यू कथेड़, 132 के.वी विद्युत उप केन्द्र के समीप, क्लीन, हाउसिंग बोर्ड, पवन विहार, डिग्री कॉलेज, पोल्ट्री फार्म, धोबीघाट, आदर्श नगर, वार्ड नम्बर 07, संस्कृति महाविद्यालय, कोटलानाला, पुलिस थाना, तहसील, डाईट, जे.बी.टी मार्ग, टैंक रोड़, फोरेस्ट रोड़, चौरीघाटी, पाजो, सेरी, वृंदावन कॉलोनी, खलीफा लोज़, भगत पेलेस, नानक विला, गलानग, खमोग, मतियूल, ऑफिसर कॉलोनी एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति तथा अन्य कारणों से उपरोक्त तिथि एवं समय में बदलाव किया जा सकता है।
उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News