DNN सोलन
सोलन जिले में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार 100 दिवसीय कार्ययोजना के अन्तर्गत पात्रता की शर्तों के अनुसार 253 अपात्र परिवारों को बीपीएल सूची से हटाया गया है। यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी विवेक चन्देल दी।
उन्होंने कहा कि निर्देशानुसार 207 पात्र परिवारों को बीपीएल सूची में जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि सोलन जिले के कुनिहार विकास खण्ड की ग्राम पंचायत सरली का कोई भी परिवार बीपीएल सूची में नहीं है।
विवेक चन्देल कहा कि इस कार्य को पूरा करने के लिए सोलन जिले में अभी तक 73 ग्राम सभा बैठकें आयोजित की गई। इनमें से 46 ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा की बैठकें पूरी हुईं। उन्होंने कहा कि विकास खण्ड सोलन में 12, विकास खण्ड कण्डाघाट में 10, विकास खण्ड कुनिहार में 15, विकास खण्ड धर्मपुर में 13 तथा विकास खण्ड नालागढ़ में 23 ग्राम सभा बैठकें आयोजित की गई।
इनमेें विकास खण्ड सोलन में बीपीएल सूची में से 34, विकास खण्ड कण्डाघाट में 11, विकास खण्ड कुनिहार में 68, विकास खण्ड धर्मपुर में 61 तथा विकास खण्ड नालागढ़ में 79 अपात्र परिवार हटाए गए। इन बैठकों में विकास खण्ड सोलन में बीपीएल सूची में 34, विकास खण्ड कण्डाघाट में 09, विकास खण्ड कुनिहार में 34, विकास खण्ड धर्मपुर में 61 तथा विकास खण्ड नालागढ़ में 69 पात्र परिवार बीपीएल सूची में जोड़े गए।

















