25 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी –

Bilaspur Others

DNN बिलासपुर

23 जून – सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल-1 ई0 शमशेर सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि उपमंडल-1 के अंतर्गत आने वाले अनुभाग पंजगाई व छडोल  में टहनियों की कांट-छांट करने के कारण 25 जून को प्रातः 9 बजे से 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि 11 केवी पंजगाई फीडर के तहत आने वाले क्षेत्र पंजगाई कुननु, बलोह, घौण कोठी, कनोण, टिक्करी, विष्णु, हुडू, द्रोबड, सोलग जुरासी, टंगार ईत्यादि तथा 11 केवी छडोल फीडर के तहत आने वाले क्षेत्र तुन्नु, कोट,साई ब्राहमणा, कचौली, साई कनैता, छडोल,जामली नेरी गम्भर इत्यादि क्षेत्रों में 25 जून को प्रातः 9 बजे से 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि मौसम व परिस्थितियों के अनुसार कार्य में बदलाव किया जा सकता है।
उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News