25 अप्रैल को आयोजित होगा नौ सेना भूतपूर्व सैनिक सम्मेलन

Himachal News Others Solan

DNN ऊना

20 अप्रैल। नौ सेना भूतपूर्व सैनिक सम्मेलन 25 अप्रैल को जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के प्रांगण में दोपहर 2.30 बजे से सांय 4 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। यह जानकारी सैनिक कल्याण कार्यालय के उप निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल एसके कालिया ने दी। उन्होंने बताया कि नौ सेना अभिलेख कार्यालय नवी मुम्बई की ओर से लै. कमांडर तुषार मित्रा इस सम्मेलन का संचालन करेंगे तथा नौ सेना से सेवानिवृत्त सैनिकों, उनके परिवारों व विधवाओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनेंगे तथा समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेंगे।

News Archives

Latest News