25 नवम्बर सोलन में इन-इन जगहों पर रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो

23 नवम्बर। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 33 केवी ओच्छघट विद्युत उपकेन्द्र को 132केवी गौड़ा विद्युत उपकेन्द्र से जोड़ने के दृष्टिगत 25 नवम्बर, 2020 को विद्युत आपूर्ति बाधित की जाएगी। यह जानकारी वरिष्ठ अधिशाषी अभियन्ता विकास गुप्ता ने आज यहां दी।
विकास गुप्ता ने कहा कि इसके दृष्टिगत ओच्छघाट, नौणी, धारों की धार, जटोली, कोठों, कालाघाट, टटूल, धरजा तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में 25 नवम्बर, 2020 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News