DNN शिमला
19 नवंबर। स्वर्गीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस 25 दिसंबर तक रिज मैदान पर उनकी प्रतिमा का कार्य पूरा हो जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज रिज मैदान पर कही। मुख्यमंत्री ने रिज पर बन रही पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपई की प्रतिमा के निर्माण कार्य का आज जायजा भी लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 दिसंबर तक इस कार्य को पूरा करने का लक्ष्य है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी का देश के लिए विशेष योगदान रहा है। उनकी ईमानदार व स्वच्छ छवि के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाता है।
















