25 नवम्बर को भी बनाए जायेंगे जीवन प्रमाण पत्र

Himachal News Mandi Others
DNN मंडी
18 नवम्बर । रक्षा पेंशन संवितरण अधिकारी, मंडी राम कुमार ने सूचित किया है कि विभाग द्वारा वर्तमान में पेंशनरों के लिए राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान चलाया जा रहा है ।  उन्होंने बताया कि स्पर्श पेंशनरों की सुविधा के लिए मंडी कार्यालय 25 नवम्बर को अवकाश वाले दिन भी खुला रहेगा ।
उन्होंने सभी स्पर्श पेंशनरों से आग्रह किया कि वह कार्यालय कार्यदिवसों के अलावा 25 नवम्बर को भी कार्यालय आकर अपनी वार्षिक पहचान करवा सकते हैं ।

News Archives

Latest News