DNN कुल्लू
24 दिसम्बर। सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल नम्बर-1 कुल्लू ने सूचित किया है कि 11 केवी विद्युत लाईनों की मुरम्मत व आवश्यक रख-रखाव , क्षतिग्रस्त हुए सीमेंट के खंबों को बदलने के साथ-2 पुरानी केबल को बदलने के चलते 11 केवी फीडर गांधीनगर तथा कोलिबेहड़ के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों अप्पर, लोअर पिरड़ी, कोलिबेहड, बाराहार, खड़ीहार, शीलीराजगिरी, बदाह, भुलंग, पीज़, नैनसेरी इत्यादिे में 25 ििदसम्बर को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक या कार्य के संपूर्ण होने तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान उपरोक्त क्षेत्र के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
उन्होंने बताया कि इस शट डाउन के दौरान गांधीनगर से टीवी टाॅवर तक के क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुचारू रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि उपरोक्त कार्य मौसम पर निर्भर करेगा, यदि मौसम खराब हुआ तो इस कार्य को आगामी तिथि निर्धारित करने के पश्चात पूरा किया जाएगा।















