25वां जनमंच 3 अप्रैल को डिग्री कॉलेज बंजार में,

Himachal News Kullu Others

DNN कुल्लू

26 मार्च।  कुल्लू जिला का 25वां जनमंच आगामी 3 अप्रैल को राजकीय डिग्री कॉलेज बंजार में आयोजित किया जाएगा। जनमंच की अध्यक्षता सूचना एवं प्रौद्योगिकी तथा जनजातीय विकास मंत्री डॉ. राम लाल मारकण्डा करेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने कहा कि 25वें जनमंच में बंजार विधानसभा क्षेत्र की 11 ग्राम पंचायतों के लोगों की समस्याओं को मौके पर सुना जाएगा और उनका समाधान करने के प्रयास किये जाएंगे।इन ग्राम पंचायतों में कोठी-चैणी, टील, सराज, मोहिनी, बाहू, खावल, शिकारीघाट, तांदी, बलागड़, सजवाड़ तथा खाड़ागाड़ शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन पंचायतों की शिकायतें जनमंच से 8 दिन पूर्व प्राप्त की जाएंगी तथा इन्हें मुख्यमंत्री संकल्प पोर्टल पर अपलोड करके संबंधित विभागों को समाधान हेतु अग्रेषित किया जाएगा।उपायुक्त ने कहा कि लोगों की शिकायतें संबंधित ग्राम पंचायत के पंचायत सचिव अथवा सहायक द्वारा कार्य दिवसों के दौरान प्राप्त की जाएंगी और इन्हें एक अलग रजिस्टर में रिकार्ड के तौर पर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव, मांग, तबादले, रोजगार प्रदान करना, नये निर्माण कार्यों की स्वीकृति से संबंधित समस्याएं प्राप्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने संबंधित ग्राम पंचायतों से लोगों से आग्रह किया है कि वे अपनी शिकायतें अपनी ग्राम पंचायत में पंचायत सचिव के पास दर्ज करवाएं और जनमंच के दिन शिकायत का समाधान मंत्री के माध्यम से किया जाएगा।

News Archives

Latest News