24 दिसम्बर को इन क्षेत्रो में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित जानिए कहाँ

Kullu Others

DNN कुल्लू

23 दिसम्बर। सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल नम्बर-1 कुल्लू ने सूचित किया है कि 11 केवी ढालपुर-1 फीडर के अंतर्गत आने वाले 250 केवीए सीवरेज प्लांट ट्रांसफार्मर, 100 केवीए  लंका बेकर ट्रांसफार्मर, 250 केवीए राजकीय डिग्री काॅलेज ट्रांसफार्मर तथा 100 केवीए कन्या छात्रावास ट्रांसफार्मर के आवश्यक रख-रखाव व विद्युत लाईनों की मुरम्मत कार्य के चलते  लंका बेकर, राजकीय डिग्री काॅलेज और इसके आस-पास के क्षेत्रों में 24 दिसम्बर (वीरवार) को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने इस दौरान उपरोक्त क्षेत्र के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News