DNN कुल्लू
22 दिसंबर। सहायक अधिशाषी अभियंता विद्युत उप मंडल कुल्लू -2 ने सूचित किया है कि 11 केवी उठाऊ सिंचाई खराहल फीडर कुल्लू की मरम्मत व आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते इसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में आगामी 24 दिसंबर को प्रातः 10:00 बजे से सांय 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।उन्होंने इस दौरान उपरोक्त फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र के सभी विद्युत उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए सहयोग की अपील की है।















