DNN सोलन
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सत्तपाल सत्ती द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी को नोटिस जारी हो गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी सोलन ने कांग्रेस की शिकायत व मीडिया रिपोर्ट के आधार पर सत्ती को नोटिस जारी करके 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा है। गौर रहे कि सोलन जिला के रामशहर में एक जनसभा के दौरान सत्ती ने भाषण के दौरान कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर अभद्र टिप्पणी की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रदेश की राजनीति में बवाल मच गया। इसको लेकर प्रदेश भर में मंगलवार को कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन भी किया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विनोद कुमार ने नोटिस जारी करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले में 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा गया है।















