24 एवं 25 सितंबर को हिमाचल प्रवास पर आएंगे नवनियुक्त कांग्रेस हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला

Politics Shimla

DNN शिमला (सुनील)

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी बने के बाद राजीव शुक्ला 24 सिंतबर को हिमाचल के दौरे पर आ रहे हैं। दो दिन के इस दौरे में कोविड के चलते सोशल डिस्टेंसिग का ख्याल रखा जाएगा। 24 सिंतबर को पार्टी पदाधिकारियों, विधायकों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। जबकि 25 सिंतबर को कांग्रेस पार्टी के सचिव, कार्यकारिणी सदस्य, प्रवक्ता और विभिन्न विभागों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। 25 को ही दोपहर 2:30 बजे वह मीडिया को संबोधित करेंगे। वहीं , दूसरे चरण के दौरे में वे कांगड़ा, मंडी और हमीरपुर के दौरे करेंगे। जिसकी तिथि अभी तय नहीं हुई है। कांग्रेस प्रदेश अध्य्क्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि राजीव शुक्ला के प्रबंधन कौशल का प्रदेश कांग्रेस को लाभ मिलेगा। कांग्रेस पार्टी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि पिछले कल ही वह दिल्ली में राजीव शुक्ला से मिलें है। उनसे मिलकर हिमाचल की वस्तुस्थिति से अवगत करवाया गया है। हिमाचल में कांग्रेस की जिम्मेदारी विपक्ष के साथ साथ दूसरी राजनीतिक पार्टी के रूप में सरकार की जनविरोधी नीतियों के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ने की है। कोविड-19 को लेकर जय राम सरकार ने अब जनता को राम भरोसे छोड़ दिया है।

News Archives

Latest News