DNN बिलासपुर
22 दिसम्बर। विद्युत उप मण्डल बिलासपुर न0 1 सहायक अधिशाषी अभियन्ता शमशेर सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि अनुभाग घागस में सुंगल से लेकर सिहडा तक टहनियों की कांट-छांट का कार्य करने के कारण 11 के.वी. सुंगल से सिहडा फीडर में सिहडा, सिहडा, चैहड़ में 24 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि शट डाउन मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा। उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील की है।















