24नवंबर को जल्द निपटा ले काम, बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Chamba Others

DNN चंबा ब्यूरो 

22 नवंबर।  बाथरी से चम्बा  फीडर की जरूरी मुरम्मत व रखरखाव कार्यों के चलते 33 केवी लाइन में  24 नवंबर को विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।   सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल न.-1 ई.राज सिंह ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि आवश्यक मुरम्मत व रखरखाव कार्यों के चलते 24 नवंबर को विद्युत सप्लाई सुबह 9.30 बजे से शाम 5 बजे तक बाधित रहेगी। इस दौरान  33/11 के. वी. विद्युत् उपकेन्द्र  भलेई और  चनेड के अंतर्गत आने वाले सभी 11 के. वी. फीडरो में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।  उन्होंने यह भी बताया कि लाइन की मुरम्मत का कार्य मौसम की स्थिति पर निर्भर  करेगा । उन्होंने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील भी की है।

News Archives

Latest News