DNN नालागढ़
विद्युत मंडल नालागढ़ के अंतर्गत 33/11 के.वी. विद्युत उपकेंद्र मझौली के दूसरे सर्किट के निर्माण कार्य के दृष्टिगत आगामी 23 जून दिन बुधवार को विद्युत उपकेंद्र मझौली से संचालित सभी 33 के.वी. तथा 11 के.वी. विद्युत फीडरों की आपूर्ति सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक बाधित रहेगी। वरिष्ठ अधिशासी अभियंता विद्युत मंडल नालागढ़ इंजीनियर दर्शन सिंह ने बताया कि उपरोक्त कार्य के कारण मुख्य क्षेत्र सैनी माजरा, मझोली, मिसा टिब्बा, मंगता प्लासी, बीड़ प्लासी, ढेरोवाल, जगातखाना, ढांग, मगनपुरा, किला पलासी, रामपुर, बाड़ा बसोट, झिड़ा, लखनपुर, बहरामपुर, राजपुरा, अभीपुर मुस्सेवाल, थांथेवाल, निकुवाल तथा ठाकुरनगर के अलावा इन क्षेत्रों में स्थापित औद्योगिक इकाइयों जैसे एमिल फार्मा, पिडीलाइट, यूनिवर्सल कार्टून, खुराना ऑलियो कैमिकल, ओनिक्स बायोटेक्स, आई.सी.सी., खेमका कंटेनर, बायो डील, विजय इंडस्ट्रीज, स्मार्ट प्लाईवुड सी.बी. हेल्थ केयर मैगबरो, लोगस, वी.लाइन, एलीफिन ड्रग्स, वी.एस.एस.एफ., यामड़ा, पाईवोट, हिमाचल शॉट्स, हिम ओवरसीज, ग्रीन हाक, बंसल जनरेशन, वारपार, शिवा इंटरनेशनल, थिओन फार्मास्यूटिकल, सिनर्जी तथा एग्री किंग ट्रैक्टर में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की है।















