23 जुलाई को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

Himachal News Others Solan

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 23 जुलाई, 2023 को बद्दी के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता बद्दी ने दी। उन्होंने कहा कि 23 जुलाई, 2023 को प्रातः 09.00 बजे से सांय 04.00 बजे तक साई, थाना, लोधीमाजरा, जटीमाजरा, नंदपुर, जोड़ियां, पन्गा, ठेडा, शाहपुर, डोडवाल, बूथगढ, किशनपुरा, ढेला, कौंड़ी, मानकपुर, बनवीरपुर, रोहतवाला, कुईवाला, बसोला, रायपुर, झखोली, मानपुर इत्यादि तथा इन क्षेत्रों की औद्योगिक इकाइयों में भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Latest News