23 दिसम्बर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

Bilaspur Others

DNN बिलासपुर

21 दिसम्बर। विद्युत उप मण्डल बिलासपुर न0 1 सहायक अधिशाषी अभियन्ता शमशेर सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 दिसम्बर को अनुभाग बैरी में कैंची मोड़ व बरमाणा में जी.ओ. (ळण्व्ण्) स्विच मुरम्मत का कार्य व अनुभाग जबली में नए ट्रांसफार्मर के लिए टैपिंग पाॅइंट कोहलवीं में कार्य के कारण टहनियों की कांट छांट का कार्य करने के कारण 23 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक बाधित रहेगी। जिसके कारण 11 के.वी. बरमाणा फीडर में बैरी, रज़ादिया, चंगु, लघट, खतेड, बरमाणा, गुग्गा भटेड, कैंची मोड़, डैहर रोड तथा 11 के.वी. कोठीपुरा फीडर में जबली, रघुनाथपुरा, नौणी, कोठीपुरा, रट, नोआ, राजपुरा, परोही, चिल्ला, बड्डू, डढोग इत्यादि और 11 के.वी. ऋषिकेश फीडर में रामपुरा, खंसरा, मण्डी मानवा, भरारी, तन्यौर, कोहिना, बहना जट्टा, ऋषिकेश, बैरी दडोल, शेरू इत्यादि में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि शट डाउन मौसम की स्थिति पर निर्भर करेगा। उन्होंने आम जनता से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News