23  दिसम्बर को विद्युत आपूर्ति बाधित

Himachal News Mandi Others

DNN मंडी

21 दिसम्बर । 23 दिसम्बर, 2021 को 33/11 केवी सौली खड्ड उप-केंद्र की आवश्यक मुरम्मत की जायेगी । यह जानकारी सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल-दो सुनील शर्मा ने देते हुए बताया कि मुरम्मत के चलते 23 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक सौली खड्ड, नेला, लांगणी, शिल्लाकीपर, बिंद्रावणी, मझवाड़, औद्योगिक क्षेत्र सौली खड्ड, कोटमोरस, चाम्बी,  पुखर, दुदर, गुटकर,  कैहनवाल, बैहना, मलोरी, सब्जी मंडी कांगणी, भीमाकाली मंदिर, भ्यूली  तथा साथ लगते क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी ।वर्षा होने की सूरत में यह कार्य अगले दिन किया जायेगा । उन्होंने क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है ।

News Archives