DNN कुल्लू ब्यूरो
22 सितम्बर। शिक्षा व कला, भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 23 और 24 सितम्बर को मनाली प्रवास पर रहेंगेे। वह 23 को सांय साढ़े 4 बजे मनाली परिधि गृह पहुंचेगे और 24 को प्रातकाल परिधि गृह मनाली से आनलाईन समारोह से जुड़ेंगे और इस दौरान केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा राष्ट्र को 43 मुख्य पुलों को समर्पित करने के अलावा नेचिफु सुरंग की आधारशिला रखी जाएगी।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री 12.05 बजे पल्चान-दो पुल का दौरा करेंगे। मुख्यमंत्री 23 सितम्बर को प्रातः 10 बजे लाहौल-स्पिति मुख्यालय केंलग पहुंचेंगे और लोगों से मिलेंगे। इसके उपरांत 2.30 बजे वह मनाली के लिए रवाना होंगे।















