2295 लोगों ने पूरी की क्वॉरेंटाइन की अवधि

Chamba Others
DNN चंबा
उपायुक्त एवं जिला मजिस्ट्रेट विवेक भाटिया ने बताया कि अब तक जिले में 2295 लोगों ने 14 दिन की क्वॉरेंटाइन अवधि पूरी कर ली है। उन्होंने कहा कि 25 अप्रैल से लेकर अब तक कुल 6718 लोगों ने चंबा जिला की सीमा में प्रवेश किया है। पिछले 24 घंटों के दौरान चंबा जिला में 281 व्यक्ति पहुंचे।
उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि चंबा जिला में उपलब्ध क्वॉरेंटाइन सुविधाओं में 2933 बिस्तरों की क्षमता मौजूद है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में 929 लोग संस्थागत क्वॉरेंटाइन में रह रहे हैं जबकि 3428 लोग अपनी होम क्वॉरेंटाइन की अवधि पूरी कर रहे हैं। 

News Archives

Latest News