227 बिरोजा टिन पकड़े, फारेस्ट गॉर्ड सहित 3 ARREST

Crime Solan

DNN कसौली
सोलन जिला की कसौली पुलिस ने एक ट्रक से 227 बिरोजे के टिन बरामद किए हैं। इस मामले में पुलिस ने फारेस्ट गॉर्ड सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया हैं। ज़िला पुलिस के मीडिया प्रभारी एवं एएसपी शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है । पुलिस के अनुसार कसौली पुलिस ने चंडी गांव के पास एक ट्रक को रोककर चैक किया। इसके अंदर 227 टिन बिरोजे के बरामद हुए। पुलिस ने बिरोजे को लेकर ट्रक चालक विजय कुमार से इसके कागज़ दिखने को कहा जिसमें पुलिस ने कुछ हेरा फेरी पाई पुलिस ने मामले में ट्रक चालक, फॉरेस्ट गार्ड अमर सिंह व ठेकेदार गुरदेव सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

News Archives

Latest News