22 जनवरी को विद्युत आपूर्ति बाधित

Others Solan

DNN सोलन

21 जनवरी।  हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटिड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 जनवरी को 11 केवी हिमाचल कंडक्टर फीडर की विद्युत आपूर्ति विद्युत लाईनों के रखरखाव कार्य के दृष्टिगत बाधित रहेगी। यह जानकारी आज यहां सहायक अभियन्ता दिनेश ठाकुर ने दी।
दिनेश ठाकुर ने कहा कि इस कारण 22 जनवरी को प्रातः 11.00 बजे से दोपहर बाद 3.00 बजे तक आंजी, शराणु, शमलेच, बड़ोग, बाड़ा, कलोल तथा आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News