22 को SOLAN के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल

Others Solan

DNN सोलन
हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड लिमिटिड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 अगस्त को 11 केवी हिमाचल कंडक्टर फीडर की विद्युत लाइनांे को स्थानांतरित किया जाना है। यह जानकारी विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता दिनेश ठाकुर ने दी।
उन्होंने कहा कि इसके दृष्टिगत 22 अगस्त, 2019 को इसके तहत आने वाले क्षेत्रों सपरून डाकघर, गुरूद्वारा, सुगन्धा अपार्टमेंट, पावर हाउस तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रातः 10.00 बजे से सांय 5.00 बजे तक बाधित रहेगी।
उन्होंने इस दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News