22 को अर्की के भूमती में होगा जनमंच, शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी करेंगी अध्यक्षता

Arki Others Solan

DNN अर्की (शहनाज़)
एसडीम कार्यालय के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता एसडीएम विकास शुक्ला ने की। उन्होंने बताया कि 22 दिसम्बर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूमती में प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं जनमंच कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा । जिसकी अध्यक्षता शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी करेंगी।
विकास शुक्ला ने बताया कि जनमंच में निर्वाचन क्षेत्र अर्की की 9 पंचायते बात्तल ,भूमती , शहरोल, सरली, बडोग ,बखालग ,सूरजपूर, सरयांज तथा बसंतपुर पंचायत के लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी।
उन्होंने बताया कि उक्त पंचायतों के लोग एसडीम कार्यालय अर्की तथा विकासखंड कार्यालय कुनिहार में 20 दिसंबर तक अपनी शिकायतें पंजीकृत करवा दें। उन्होंने कहा कि इन कार्यालय में जो भी शिकायतें पंजीकृत होगी उन्हीं शिकायतों को जनमंच में प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने विभाग के सभी उच्च अधिकारियों को इस कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर तहसीलदार संतराम शर्मा, अधिशासी अभियंता आईपीएच कंचनबाला, एसडीओ अनिल गुप्ता, लोक निर्माण विभाग के एसडीओ दुनीचंद ठाकुर, एसडीओ इलेक्ट्रिसिटी लायक राम ठाकुर, एसईबीपीओ अरविंद कुमार , हेड कांस्टेबल जगदीश तथा परमिंदर ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।

News Archives

Latest News