DNN कुल्लू ब्यूरो
19 नवम्बर। विद्युत उपमण्डल जारी के सहायक अभियंता भेद राम ने सूचित किया है कि 11 के.वी. मनिकर्ण व 11 केवी बरशैलणी लाईनों की आवश्यक मुरम्मत व विस्तार का कार्य किया जाना है। इसके चलते इन स्टेशनों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में 21 नवम्बर से 30 नवम्बर तक प्रातः 9 बजे से सांय 5 बजे तक बिजली की आपूति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि सुमा-रोपा, कटागला, कसोल, चोज, ग्राहन, रशोल, मणिकर्ण, रासकट तथा आस पास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से जबकि बरशैणी, तुलगा, पुलगा, शिल्ला, तोश, नखथान तथा आस पास के क्षेत्रामें में इस दौरान बिजली पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। भेद राम ने असुविधा के लिए खेद प्रकट करते हुए लोगों से सहयोग की अपील की है।















