21 जून को चंबा चौगान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित होगा योग कार्यक्रम

Chamba Himachal News Others
DNN चंबा
19 जून। विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ हंसराज 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चंबा के ऐतिहासिक चौगान -1 में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे।
विभागीय के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा उपाध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार वे 20 जून को तीसा से चंबा पहुंचेंगे और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर चंबा के ऐतिहासिक चौगान -1 में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि 22 जून को विधानसभा उपाध्यक्ष ग्राम पंचायत भंजराडू में राजकीय माध्यमिक पाठशाला मदन के अतिरिक्त दो कमरों का शिलान्यास करने के उपरांत जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
23 और 24 जून को विधानसभा उपाध्यक्ष तीसा व भंजराडू मे लोगों की समस्याएं सुनेंगे और उनका समाधान करेंगे।

News Archives

Latest News