21 मार्च को बस स्टैण्ड में लगेगा रक्त दान शिविर

Bilaspur Himachal News Others

DNN बिलासपुर

9 मार्च । क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी योगराज धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा गतिविधियों के तहत रक्त दान देकर जिंदगियां बचाने के नेक कार्य को आम जन तक फैलाने के उद्देश्य से 21 मार्च को प्रातः 10 बजे से 5 बजे तक बस स्टैण्ड बिलासपुर में रक्त दान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने मानवता के इस पुनित कार्य में अपना सहयोग देने के लिए इच्छुक युवा स्वयं सेवियों से आग्रह किया है कि 20 मार्च से पहले आरटीओ कार्यालय की ई-मेल पर रक्त दान के लिए अपनी सहमति भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि रक्त दान शिविर के दौरान भी मौके पर भी रक्त दाताओं की सूचि को अपडेट किया जाएगा।

Latest News