DNN शिमला
हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के जिला शिमला के अध्यक्ष यशपाल तनाईक व महासचिव सैन राम नेगी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश अनुसूचित विभाग कि सामान्य बैठक 21 नवम्बर को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन मे निश्चित हुई है। इस बैठक में हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के सभी प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों, ब्लाॅक अध्यक्षों तथा जिला व ब्लाॅक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को उपस्थित होने के निर्देश दिये है व सभी जिला अध्यक्षों को अपने साथ अपने-अपने जिलो कि मैनिफैसटो रिर्पोट लाने के निर्देष दिये है
महासचिव सैन राम नेगी ने बताया कि इस बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप मे हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश प्रभारी अक्षय मोर्या जी व प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष व राष्ट्रीय काॅर्डिनेटर डाॅ सुरेश कुमार जी विशेषरूप से उपस्थित रहेगे। साथ ही डाॅ सुरेश कुमार को राष्ट्रीय काॅर्डिनेटर बनने पर राज्य कार्यकारिणी सम्मानित करेगी व मैनिफैसटो पर चर्चा की जाएगी ।
बैठक मे अनुसूचित जाति से सबंधित विभिन्न मुदों पर विचार करने के साथ ही आगामी लोक सभा चुनाव बारे चर्चा की जाएगी । बैठक में देश मे जिस तरह से दलितों पर अत्याचार बड़ रहे है और आम जनता मे भय का माहौल बना हुआ है उनके बारे मे भी चर्चा की जाएगी।















