208 जम्मू कश्मीर के लोग वापिस भेजे, यूपी बिहार के लोगों की मैपिंग शुरू

Others Solan

DNN सोलन

सोलन जिला प्रशासन ने जम्मू कश्मीर के सोलन में रह रहे लोगों को वापिस भेजने की चल रही प्रक्रिया के तहत दूसरे चरण में 208 लोगों को वापिस भेज दिया है। 8 बसों में इन्हें सोलन से रवाना किया गया। शनिवार को प्रशासन ने इन लोगों को वापिस भेजा। वहीं दूसरी ओर अब जिला प्रशासन ने उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार के लोगों की मैपिंग शुरू कर दी है। यह लोग लंबे समय से सोलन में ही रह रहे है और यहीं विभिन्न निर्माण सहित अन्य कार्यों में लगे है। ऐसे में लॉक डाउन के चलते इनके कामकाज बंद है। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से लगभग सभी मजदूरों तक राशन पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन बावजूद इसके अधिकतर मजदूर अपने घरों को लौटना चाहते है। इसके लिए वे बार-बार यहां से उन्हें घर भेजने की मांग सरकार से कर रहे है।

News Archives

Latest News