2019 के  चुनावों के लिए अनुसूचित जाति संघ आनी ने कसी कमर 

Kullu Politics
DNN आनी (चमन शर्मा)
अनुसूचित जाति वर्ग आनी की एक वैठक  सोमवार को आनी में अनुसूचित जाति संघ के अध्यक्ष  चेत राम भारती की अध्यक्षता में आयोजित की गई । बैठक में  अनुसूचित वर्ग के 50 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में “सविधान से स्वाभिमान व दलित शक्ति” कार्यक्रम पर विशेष चर्चा की गई। जिसमे कार्यक्रम को बूथ स्तर पर  ले जाने के लिए प्रयास किया जाएगा। संघ ने जोर देकर कहा कि भाजपा सरकार ने हाल ही मे एससीएसटी कानून मे जो छेड़छाड़ कर, इस कानून को कमजोर करने की कोशिश की है, अनुसूचित जाति वर्ग  आनी ने इसका   कड़ा विरोध किया। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में परस राम, सेवा दल के अध्यक्ष राम लाल आज़ाद, अनुसूचित जाति संघ आनी के  अध्यक्ष चेतराम भारती, उपाध्यक्ष किशोरी लाल, महा सचिव  भाग चंद सोनी, कोषाध्यक्ष संजय कुमार, मुख्य सलाहकार तेज राम सोनी, सलाहकार भोगी राम जोशी, उपाध्यक्ष  मोती राम सिहा, पप्पू सत्या, कूर्म दत्त, जिया लाल, माठु राम, राकेश कुमार, रोशन लाल, जोवन दास, हेत राम, मोहन लाल, चुनी तथा लाल सहगल सहित अन्य कई सदस्य मौजूद रहे।

News Archives

Latest News