DNN आनी
हिमाचल प्रदेश देवभूमि के नाम से प्रसिद्व है देव संस्कृति के अनुसार जिला कूल्लू एंव जिला मण्डी क्षेत्र की अधिकतर गांव के देवी देवता एक दूसरे के प्रतीक माने जाते है। मण्डी छतरी मानगढ क्षेत्र के आराध्य देवता चपलान्दू नाग अपने सैकडो देवुलओं के साथ 200 सालों के अन्तराल के बाद आनी क्षेत्र के 20 से अधिक गांव देवस्थलों का दौरा करेगें देवता मण्डी छतरी के पनाहर गांव से सोने के सुनेहरे रथ पर सवार होकर अपने कार करिन्दों के साथ गांव विनण में पहुचें लागंवी गांव सहित 4 गांव का दौरा पुरा हो चुका है मंगलवार को आनी क्षेत्र के प्रसिद्व महादेव मन्दिर शमशर में देव मिलन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। मानगढ छतरी के आराध्य चपलान्दु नाग देवता के कारदार सुरतराम ठाकुर ने बताया कि मण्डी क्षेत्र के देवी देवताओं की देव संस्कृति आस्था देव विचार मेलें त्यौहार की पंरपरा निभाई जा रही है।
शमशरी महादेव मन्दिर कमेटी एंव आउटर सिराज क्षेत्र की जनता ने मण्डी छतरी क्षेत्र के देवताओं का भव्य स्वागत किया और देवता कारदार को टोपी शाल एंव देव संस्कृति के अनुसार नजराना भी दिया गया। देवता शमशरी महादेव मन्दिर परिसर में देव मिलन समारोह में महिला मण्डल शमशर महिला मण्डल कण्डा खमारला आदि सांस्कृतिक दलों ने भजन एंव प्रस्तुती देकर क्षेत्र को भमिक्तमय किया गया। इस अवसर पर महोदव मन्दिर शमशर में विशाल भझउारे का आयोजन भी किया गया। मण्डी क्षेत्र के देवता चपलान्दु नाग के देवता गूर,पुजारी,कारदार,कुठैला,आदि सदस्यो को भी सम्मानित किया गया कारदार ने कहा कि देवता 200 सालो के बाद आउटर सिराज क्षेत्र की सुख समृद्वि एंव खुशहाली के लिए 20 गांव का दौरा किया जा रहा है
देवता चपलान्दुनाग गांव के हर व्यक्ति की मनोकामना पुरी करते है देवता के इतिहास के अनुसार धन दौलत पुत्र प्राप्ती का योग बनाते है। देवता आनी क्षेत्र के ग्राम पंचायत चवाई के दूरदराज गांव शगान में अपने भगत सन्तोष ठाकुर सहित पुरे गांव की परिक्रमा भी करेगें। मण्डी क्षेत्र के देवता शगान, चवाई, चाहवी, कण्डा, वानीगाड, शाई आनी सहित विभिन्न गांव का दौरा पुरा करेगें।















