200 बैग सिमेंट से भरा ट्रक ही हो गया चोरी

Arki Crime

DNN दाड़लाघाट (आशीष)
जिला के दाड़लाघाट क्षेत्र में सिमेंट के 200 बैग से भरा हुआ ट्रक ही चोरी हो गया। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मामले की जांच की और ट्रक को शिमला के नजदीक से बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार नंदलाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई कि उसका ट्रक कराडाघाट में खड़ा था। जिसमें सरकारी सीमेंट के 200 बैग थे और कोई अज्ञात व्यक्ति ट्रक को चुरा ले गया।

डीएसपी दाड़लाघाट अमित शर्मा ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस ने छानबीन कर ट्रक को शिमला बाईपास से बरामद कर लिया है। सीमेंट को भट्टा कुफर से किसी अज्ञात के पास से बरामद कर लिया है। पुलिस पता लगा रही है कि ट्रक व सीमेंट किसने चोरी किया था।

 

News Archives

Latest News