DNN धर्मशाला
सहायक अभियंता, विद्युत उप मण्डल, सिद्धपुर कर्म चंद भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 के.वी. बरवाला फीडर की आवश्यक मरम्मत व उचित रखरखाव के कारण इस फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों फतेहपुर, सिद्धपुर, बाग्नी, तपोवन, रंसा इत्यादि में 20 मई, 2020 को प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने इस क्षेत्र के लोगों से सहयोग की अपील की है।















