20.36 ग्राम चिट्टे के साथ 1 ARREST

Crime Solan

DNN कंडाघाट (लवली)

कंडाघाट पुलिस ने एक व्यक्ति को 20.36 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। डीएसपी योगेश दत्त जोशी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने गश्त के दौरान चायल रोड पर एक हरियाणा नंबर की गाड़ी को चैक किया। इसके अंदर सुरेश कुमार निवासी हरियाणा बैठा था। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसके अंदर 20.36 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

News Archives

Latest News