DNN सोलन
19 नवम्बर हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 नवम्बर, 2022 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक बागुवाला, सांसीवाला और 11 केवी फीडर से निकलने वाली सभी औद्योगिक इकाई में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
यह जानकारी वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता बद्दी गुरूचरण सिंह ने दी।
उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति अथवा अन्य कारणों से उपरोक्त निर्धारित समय सारिणी एवं निर्धारित तिथि में बदलाव किया जा सकता है।
उन्होंने लोगों से इस अवधि में सहयोग की अपील की है।















