20 अक्तूबर को होगा नगर निगम धर्मशाला की सीटों के आरक्षण का निर्धारण – उपायुक्त

Kangra Others

DNN धर्मशाला कांगड़ा ब्यूरो

16 अक्तूबर। उपायुक्त कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने जानकारी दी है कि नगर निगम के सदस्यों की सीटों के आरक्षण का निर्धारण 20 अक्तूबर, 2020 को प्रातः 11 बजे उनके कार्यालय किया जायेगा। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश नगर निगम निर्वाचन नियम 2012 के नियम-10 तहत इस सम्बन्ध में नोटिस जारी किया गया है। उपायुक्त ने बताया कि 20 अक्तूबर को नगर निगम धर्मशाला के तीन प्रमुख व्यक्तियों और राज्य सरकार के तीन राजपत्रित अधिकारियों की उपस्थिति में ड्रॉ निकाले जाएंगे।

News Archives

Latest News