DNN सोलन
18 अगस्त। हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड से प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 अगस्त, 2023 को आवश्यक रखरखाव एवं मुरम्मत के दृष्टिगत नालागढ़ के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी आज विद्युत उपमण्डल नम्बर 02 नालागढ़ के सहायक अभियंता मुकेश शर्मा ने दी।
मुकेश शर्मा ने कहा कि 20 अगस्त, 2023 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 06.00 बजे तक खोखरा, नालका, बागबानिया, खेडा चक, बेला देओर एवं औद्योगिक इकाइयां सनलाइफ, केसर, श्रीनिवास, बाबा टेक्नो प्लास्ट, पेसिफिक इंडिया, सपिएन्स लैब, हाई टेक, एस्पर फार्मा, यूनाइटेड बायोटेक में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने इस अवधि में लोगों से सहयोग की अपील की है।















