2 दिनों के लिए माल रोड पर वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद

Himachal News Others Solan

DNN सोलन
सोलन के माल रोड पर दो दिनों के लिए यातायात बंद कर दिया गया है। इस संबंध में डीसी कृतिका कुल्हारी ने अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के मुताबिक 12 अक्टूबर को 1:00 बजे से लेकर शाम 8:00 बजे तक पुराने बस स्टैंड से पुराने डीसी ऑफिस तक वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। ठीक इसी प्रकार से 13 अक्टूबर को सुबह 11:00 बजे से शाम को 8:00 बजे तक वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है। अधिसूचना के मुताबिक करवा चौथ को देखते हुए माल रोड पर भारी भीड़ जुटी है। ऐसे में किसी भी प्रकार के हादसे को टालने के लिए डीसी ने यह आदेश जारी किए हैं।

News Archives

Latest News