सोलन नगर निगम के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

Himachal News Others Solan

DNN सोलन
12 अक्तूबर। सोलन में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के दौरे से ठीक पहले सोलन नगर निगम के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आ गया है। अहम बात यह है कि सोलन नगर निगम में पिछले कई दिनों से डिप्टी मेयर के पद को लेकर राजनीति चल रही थी। इसी बीच कांग्रेस के कुछ पार्षदों ने भाजपा पार्षदों के साथ मिलकर सोलन की कांग्रेस की नगर निगम के खिलाफ डीसी सोलन कृतिका कुल्हारी को अविश्वास प्रस्ताव सौंप दिया है ।जिसके बाद सोलन में राजनीति गर्म हो गई है। बुधवार को कांग्रेस व भाजपा के पार्षदों ने मिलकर अविश्वास प्रस्ताव डीसी सोलन को सौंपा। वही निगम के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर जाने की सूचना मिलने के बाद भाजपा व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी सक्रिय हो गए थे। कांग्रेसी नेता जहां डैमेज कंट्रोल करने में लगे हुए थे। वही भाजपा के नेता विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सोलन नगर निगम में कब्जे की तैयारियों में जुट गए हैं।

News Archives

Latest News