2.5 किलो चरस के साथ इजराइली नागरिक गिरफ्तार कुल्लू पुलिस को मिली कामयाबी

Crime Kullu

DNN मनाली (रेणुका गोस्वामी)

कुल्लू पुलिस की टीम ने ट्रैफिक कंट्रोल बजौरा पर रात्रि चेकिंग के दौरान एक प्राइवेट वोल्वो बस जो मनाली से दिल्ली जा रही थी, की चैकिंग में एक इस्राइली नागरिक शाऊल बोरोव जेरूसलम इज़राइल उम्र 42 वर्ष को 2.5 किलो चरस के साथ गिरफ़्तार किया है, जिसने चरस को दस छोटे बड़े बाउल्स में छुपाकर उसकी मजबूत पैकिंग करके खाली वाले हिस्से में भरकर उन्हें अच्छे से सील कर दिया था और इस पैकिंग को करने में इस आरोपी को एक महीने का समय लगा। यह पैकिंग उसने वशिष्ठ में किराए पर लिए कमरे में खुद की है। आरोपी चरस की खेप को वाराणसी ले जा रहा था। यह टूरिस्ट वीजा पर कुल्लू में आया हुआ था और गिरफ्तार किया गया है कुल्लू पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह नै इसकी पुष्टि की है और आगे की कार्यवाही जारी है ।

News Archives

Latest News