DNN पांवटा साहिब
शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ 2 साल से शारीरिक संबंध बनाने का मामला सिरमौर जिला के पांवटा में सामने आया है। पांवटा पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार उसे शिकायत मिली है कि उत्तर प्रदेश निवासी फरमान 2 साल पहले उसके संपर्क में आई एक लड़की को झांसा देकर उसके साथ बलात्कार करता रहा, लेकिन जब युवती ने उससे शादी करने के लिए कहा, तो वह कहीं गायब हो गया। डीएसपी प्रमोद चौहान ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

















