DNN कंडाघाट
जिला की कंडाघाट पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीकअप चालक व अन्य व्यक्ति को जान से मारने की धमकी देने, पत्थर मारने पर यह मामला दर्ज हुआ है।
पुलिस के मुताबिक कंडाघाट पुलिस में देवेंद्र निवासी अर्की ने शिकायत दर्ज करवाई है कि यह पिकअप में टमाटरों के जांबे लेकर आ रहा था।
इस पिकअप को सदीक मुहम्मद चला रहा था। जब यह रात्रि करीब साढ़े नौ बजे पिकअप लेकर रास्ते में पहुंचे तो तुलसी राम नाम व्यक्ति के घर के नीचे पहुंचे तो इन्होंने पिकअप को रोककर तुलसी राम के घर की बिजली की सर्विस तार को ऊपर उठाने लगे, ताकि जांबे तार में न फंंसे। इतने में तुलसी राम व उसकी पत्नी अपने घर के आंगन से गाली गलौच करने लगे तथा आंगन से पत्थर मारने लगे, जिस कारण इसे पैर में हल्की चोटें आई है।
उसके बाद यह टमाटर के झाम्बे उतारकर वापिस आए तो तुलसी राम ने सड़क में झब्बल गाड़कर तथा लोहे का एंगल लगाकर सड़क को बंद कर दिया तथा इसे जान से मारने की धमकियां दी। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। एएसपी शिव कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।















