2 युवकों से 18.19 ग्राम हैरोइन बरामद

Others Politics Solan

DNN सोलन ( पूजा वर्मा)
सोलन जिला की धर्मपुर पुलिस ने 2 युवकों से 18.19 ग्राम हैरोईन बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि कालका से निजी बस सोलन की तरफ जा रही है। इसमें 2 संदिग्ध लड़के बैठे हैऔर इनके पास मादक पदार्थ हो सकता है। इस सूचना पर पुलिस ने नाका लगाया और बस को रोक कर चैक किया। इसमें बैठे 2 युवको अंकुश निवासी शामती व आदर्श निवासी जिला सिरमौर की बस सेउतारकर तलाशी लेने पर 18.19 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पुलिस नेदोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Latest News