2 पशुशालाओं में आग लगने से करीब डेढ़ लाख का नुकसान, सुबह 4 बजे घटी घटना

Crime Mandi Others

DNN मंडी
मंडी के लडभड़ोल क्षेत्र में आग लगने से दो पशुशालाएं जलकर राख हो गई। आग की घटना वीरवार सुबह करीब 4 बजे लडभड़ोल की पीहड-बेहड़लु पंचायत के जलाड़ गांव में घटी। घटना की जानकारी मिलते ही पंचायत प्रधान रनवीर सिंह तथा जिला परिषद सदस्य संजीव शर्मा, हल्का पटवारी तथा स्थानीय पुलिस ने मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया। प्रधान रणवीर सिंह ने बताया की इस आगजनी की घटना में रक्षा देवी व चघ्घर सिंह पशुशालाएं जल गई। दोनों परिवारों की पशुशालाओं में रखा घास, इमारती लकड़ी जलकर पूरी तरह राख हो गई। इस घटना में लभग डेढ़ लाख रूपए का नुकसान होने का अनुमान है। उन्होंने बताया की घटना की समय पशुशालाओं में जानवर बंधे हुए थे जिन्हे समय रहते बाहर निकाल लिया गया था। मौके की सूचना बैजनाथ के दमकल विभाग को दी गयी। बाद में ग्रामीणों तथा दमकल विभाग द्वारा आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

News Archives

Latest News